Russia Ukraine News: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक महिला ने किया बड़ा स्कैम, रकम सुनकर चौंक जाएंगे आप


India News (इंडिया न्यूज),Russia Ukraine News: रूस यूक्रेन युद्ध का मामला अभी ठंढा भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, एक महिला ने रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में लोगों को बेवकूफ बनाकर 60 मिलियन पाउंड का स्कैम कर लिया है। वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, ये महिला रूस की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर है जिसपर आरोप है कि उसने यूक्रेन की सेना को कैश दिया है। इसका नाम वेलेरिया फेड्याकिना है। उसे ‘क्वीन ऑफ क्रिप्टो’ भी कहा जाता है। सबसे पहले उसे 15 सितंबर को पिरामिड स्कीम को लेकर संदेह पैदा होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वेलेरिया की जान पहचान के लोगों के लोगों ने बताया कि, उन्हें 70 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए बेवकूफ बनाया गया था.

रूसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके साथ ही आपको बता दें कि, रूस की पुलिस ने वेलेरिया को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, महिला यहां से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भागने की कोशिश कर रही थी। हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। वहीं मीडिया की रिपोर्ट की माने तो, उसने अधिकारियों से बात करते हुए कहा है कि वो यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होने ये भी दावा किया कि, वो रूसी सेना को पैसा डोनेट करने के लिए तैयार थी। जिसके बाद वेलेरिया का कहना है कि, उसके खिलाफ साजिश रची गई है। बता दें कि, इस मामले में 15 नवंबर को मास्को की अदालत में सुनवाई होनी है।

जानिए कौन है वेलेरिया

स्कैम के बाद ये खबर आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई। जानकारी के लिए बता दें कि, 28 साल की वेलेरिया को बिटममा के नाम से भी जानी जाती है। उसने कथित तौर पर पीड़ितों का पैसा क्रिप्टो के तौर दुबई भेजा, ताकि बैंकिंग प्रतिबंधों से बचा जा सके। इसके साथ ही क्लाइंट्स का दावा है कि, उसने इन्हें कैश पर एक फीसदी बोनस देने का वादा किया था हालांकि पैसा मिलते ही वो गायब हो गई। जिसके बाद रूसी अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के बाद दावा किया कि वेलेरिया ने ये पैसा रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए यूक्रेन की सेना को भेजा है।

ये भी पढ़े

For More Information

  











Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें