Posts

Asim Munir US Visit: पाक आर्मी चीफ ने अलापा कश्मीर राग, यूएस ने दे दी चीन से दूरी बनाने की नसीहत

Image
Pakistan Army Chief Asim Munir India News (इंडिया न्यूज),India-America Relation:  ‘नमाज़ पढ़ने गए थे, लेकिन रोज़ा टूट गया’ अमेरिका में पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अमेरिका के अपने पहले दौरे पर गए आसिम मुनीर ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में अपने समकक्ष के सामने कश्मीर, अफगान शरणार्थियों समेत कई मुद्दे उठाए, लेकिन उनके इरादे कहीं नजर नहीं आए। ऊपर से अमेरिका ने कुछ शर्तों पर भारत से दोस्ती का इजहार किया। व्यापार संबंधों को मजबूत करना। साथ ही चीन से दूर रहने की सलाह भी दी। पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान लौट आए हैं, उन्हें अपने एक हफ्ते के अमेरिका दौरे से काफी उम्मीदें रही होंगी, लेकिन उनकी बात कहीं पर भी लागू नहीं हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने पाक सेना प्रमुख को चीन से दूर रहने और अपनी पहुंच सिर्फ आर्थिक गलियारे तक सीमित रखने को कहा है। अगर पाकिस्तान को आर्थिक मदद चाहिए तो उसे भारत से व्यापार बढ़ाना चाहिए। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को एलओसी पर शांति बनाए रखने की चेतावनी भी दी है। आसिम मुनीर ने उठाया कश्मीर क...

Uterus Didelphis : दोहरा गर्भाशय वाली महिला हुई गर्भवती, दोनों में बच्चा, जानें कैसे पैदा होती है ये दुर्लभ स्थिति

Image
  Uterus Didelphis: A woman with double uterus becomes pregnant, both have a child, know how this rare condition arises. India News (इंडिया न्यूज़) Uterus Didelphis Viral News :  अमेरिका के अलबामा की एक 32 वर्षीय महिला जो दो गर्भाशयों के साथ पैदा हुई थी, अब दोनों से गर्भवती है। दुर्लभ दोहरे गर्भाशय वाली अमेरिकी महिला दोनों में बच्चे की उम्मीद कर रही है। जिसका नाम केल्सी हैचर है। क्या है पूरा मामला दरअसल, केल्सी हैचर को गर्भाशय डिडेल्फ़िस है। यह एक दुर्लभ स्थिति जहां एक व्यक्ति का गर्भाशय दोहरा होता है। यह दोहरी मुसीबत है, एक अनोखे मोड़ के साथ: अलबामा की एक 32 वर्षीय महिला जो दो गर्भाशयों के साथ पैदा हुई थी, अब दोनों से गर्भवती है। केल्सी हैचर, जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “व्हाटचलिंग्स” पर अपनी कहानी का दस्तावेजीकरण कर रही हैं। उसने बता कि जब वह 17 साल की थीं, तब से जानती थीं कि उन्हें “गर्भाशय डिडेलफिस” है, एक दुर्लभ स्थिति जहां एक व्यक्ति में दोहरा गर्भाशय होता है, जानकारों का मानना है कि यह दोहरी गर्भाशय लगभग 0.3 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करता है। आगे बताया कि मई में आठ सप्त...

Israel-Hamas War: ईरानी विदेश मंत्री की इजरायल को खुलेआम धमकी, जानें क्या कहा

Image
  ईरानी विदेश मंत्री की इजरायल को खुलेआम धमकी India News    Join our Whatsapp channel India News (इंडिया न्यूज) ,Israel-Hamas War:  इजरायल और हमास के बीच जंग लगातार 22 दिनों से जारी है। इसी बीच इजरायल ने गाजा के हमास के ठिकानों यानी उत्तरी गाजा पर हमले तेज कर दिये हैं। हमास के दावों के मुताबिक, इजरायल की पैदल सेना गाजा में प्रवेश पाने में सफल हो गई है। इसे लेकर ईरान ने इजरायल की धमकी दी है। इजरायल युद्ध नहीं रोका तो ये होगा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री ने होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यदि इजरायल गाजा पर जारी हमलों को बंद नहीं करता है तो उसे कई दूसरे मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कहीं ऐसा न हो गाजा पर उसके वॉर क्राइम इस हद तक चले जाएं कि उन पर विराम लगाना ही मुश्किल हो जाए। पीएम बेंजामिन का पलटवार ईरानी विदेश मंत्री के बयान पर इजरायल की ओर से सीधी प्रतिक्रिया तो नहीं आई, लेकिन पीएम बेंजामिन के सलाहकार ने इस पर कहा कि आज की रात हमास को हमारे गुस्से का सामना करना होगा। आज रात हमारी सेना इजरायली नागर...

Russia Ukraine News: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक महिला ने किया बड़ा स्कैम, रकम सुनकर चौंक जाएंगे आप

Image
India News    Join our Whatsapp channel India News (इंडिया न्यूज),Russia Ukraine News:  रूस यूक्रेन युद्ध का मामला अभी ठंढा भी नहीं हुआ था कि एक और ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, एक महिला ने रूस-यूक्रेन युद्ध की आड़ में लोगों को बेवकूफ बनाकर 60 मिलियन पाउंड का स्कैम कर लिया है। वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि, ये महिला रूस की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडर है जिसपर आरोप है कि उसने यूक्रेन की सेना को कैश दिया है। इसका नाम वेलेरिया फेड्याकिना है। उसे ‘क्वीन ऑफ क्रिप्टो’ भी कहा जाता है। सबसे पहले उसे 15 सितंबर को पिरामिड स्कीम को लेकर संदेह पैदा होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वेलेरिया की जान पहचान के लोगों के लोगों ने बताया कि, उन्हें 70 मिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए बेवकूफ बनाया गया था. रूसी पुलिस ने किया गिरफ्तार इसके साथ ही आपको बता दें कि, रूस की पुलिस ने वेलेरिया को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, महिला यहां से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भागने की कोशिश कर रही थी। हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों...

Israel Hamas War: गाजा के अस्पताल पर हमले का जिम्मेदार कौन? IDF ने जारी किया कुछ ऐसा वीडियो

Image
India News (इंडिया न्यूज) ,Israel Hamas War:   इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से दोनों देशों का जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं इन दिनों गाजा के अस्पताल में हुए हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि, गाजा के अस्पताल पर हुए इस हमले में करीब 500 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद इस इस हमले को लेकर हमास का कहना है कि अस्पताल में धमाका इजरायल के रॉकेट से हुआ है। जबकि इजरायली सरकार ने इस घटना से पूरी तरह से अपना हाथ बाहर निकाल रहा। IDF ने जारी किया वीडियो वहीं गाजा पर हमले के बढ़ते मामले के बीच IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि, इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए एक असफल रॉकेट हमले ने गाजा शहर के अल अहली अस्पताल को निशाना बनाया। हमने इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा विफल रॉकेट हमले से पहले और बाद में अस्पताल के आसपास के क्षेत्र से आईएएफ फुटेज जारी किया है। IDF द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि, अस्पताल की पार्किंग में रॉकेट गिरने के बाद इमारत में आग लग गई. इज़राइली सेना ने दावा किया कि उनक...

NASA UPDATE : नासा ने सूर्ययान पर किया ये बड़ा कारनामा, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Image
India News ( इंडिया न्यूज़ ) NASA UPDATE :   सूरज के बहुत ही करीब जाकर अध्ययन करने वाला नासा (NASA) का स्पेसक्राफ्ट पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) एक साल सफलता से पूरा कर चुका है। अब इसी कड़ी में नासा के सूर्ययान ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला कि ना सिर्फ रिकॉर्ड बना दिया बल्कि तारीफ भी जमकर हो रही है। बता दें सूरज के बहुत ही नजदीक पहुंच गया है जबकि इस दौरान उसकी स्पीड काफी तेज होती है। वहीं, पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज के चारों तरफ 17वां चक्कर लगाया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्कर सोलर प्रोब सूरज का एक चक्कर लगाते हुए उसकी सतह से मात्र 72.60 लाख किलोमीटर दूरी से निकला है। लेकिन इसकी स्पीड 6.35 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इन दोनों रिकार्ड्स ने वैज्ञानिक समुदाय को चकित में डाल दिया है। बनाया नया रिकॉर्ड बता दें कि पार्कर सोलर प्रोब ने ये दोनों रिकॉर्ड दो दिन पहले ही बनाएं हैं। इससे पहले भी पार्कर सोलर प्रोब ने शुक्र के करीब से दो बार उड़ान भरी है, लेकिन इतनी नजदीकी से कभी भी नहीं गुजरा था। इस बार प्रोब को नासा का गोडार्ड स्पेस सेंटर ऑपरेट कर रहा है। वहीं वै...

Baluchistan Bomb Blast: पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में सुसाइड बॉम्‍बर ने खुद को उड़ाया, लगभग 50 लोगों की मौत

Image
  India News ( इंडिया न्यूज़) , Baluchistan Bomb Blast:  पाकिस्तान में एक बार फिर भयानक बम धमाके की घटना सामने आई है। इस धमाके में पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक बड़े धमाके में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मरने वाले लोगों में पुलिस बल के कुछ लोग भी शामिल हैं। वहीं कई अन्य लोग घायल हैं। इस घटना की जानकारी पाकिस्तानी अखबार डान ने दी है। घटना के बारे में बताते हुए मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने कहा है, “बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ। ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे।” पुलिस अफसर की भी हुई मौत पाकिस्तानी अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी के हवाले से मौतों की पुष्टि की है। शहर के एक पुलिस थाने के ऑफिसर मोहम्मद जावेद लेहरी ने बताया है कि धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जो डीएसपी गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा ...