Israel-Hamas War: ईरानी विदेश मंत्री की इजरायल को खुलेआम धमकी, जानें क्या कहा
ईरानी विदेश मंत्री की इजरायल को खुलेआम धमकी India News Join our Whatsapp channel India News (इंडिया न्यूज) ,Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग लगातार 22 दिनों से जारी है। इसी बीच इजरायल ने गाजा के हमास के ठिकानों यानी उत्तरी गाजा पर हमले तेज कर दिये हैं। हमास के दावों के मुताबिक, इजरायल की पैदल सेना गाजा में प्रवेश पाने में सफल हो गई है। इसे लेकर ईरान ने इजरायल की धमकी दी है। इजरायल युद्ध नहीं रोका तो ये होगा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री ने होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यदि इजरायल गाजा पर जारी हमलों को बंद नहीं करता है तो उसे कई दूसरे मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कहीं ऐसा न हो गाजा पर उसके वॉर क्राइम इस हद तक चले जाएं कि उन पर विराम लगाना ही मुश्किल हो जाए। पीएम बेंजामिन का पलटवार ईरानी विदेश मंत्री के बयान पर इजरायल की ओर से सीधी प्रतिक्रिया तो नहीं आई, लेकिन पीएम बेंजामिन के सलाहकार ने इस पर कहा कि आज की रात हमास को हमारे गुस्से का सामना करना होगा। आज रात हमारी सेना इजरायली नागर...