Posts

Showing posts from July, 2023

इस देश में नहीं है ट्रेन की सुविधा, लोग बोट-हेलिकॉप्टर से करते हैं सफर

Image
India News ( इंडिया न्यूज़ ) Greenland News : दुनिया में एक ऐसा भी देश जहां बिल्कुल नहीं है ट्रेन की सुविधा। तो आपको बता दें हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह ग्रीनलैंड है। यहां सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। ग्रीनलैंड स्वतंत्र देश है। लेकिन यह डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आता है। बता दें इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका बर्फ की चादर ओढे हुए है। पूरी दुनिया में यही ऐसा देश है, जहां आप पोलर बीयर देख सकते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से तो ग्रीनलैंड दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है। लेकिन इसकी जनसंख्या किसी छोटे शहर से भी काफी कम है। यहां सिर्फ 58 हजार लोग ही रहते हैं। इसके 20 लाख वर्ग किलोमीटर इलाके में केवल बर्फ ही बर्फ नजर आती है। India News  नहीं है यहां कोई रेलगाड़ी यहां लोग बर्फ पर ही चलते हैं। सड़कें तो जैसे न के बराबर हैं। अब आपको इस देश के बारे में और विस्तार से बताते हैं। यहां कोई भी ट्रेन नहीं है। यहां सिर्फ लोग अपने सफर के लिए हेलिकॉप्टर से जाते हैं या फिर बोट का सहारा लेकर जाते हैं। वरना तो कई लोग अपने घर से ही बहुत कम निकलते हैं। कुछ ऐसा है यह देश इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका ...

South Korea: दक्षिण कोरिया में बाढ़ से कई लोगों की हुई मौत , हजारों लोगों ने किया पलायन

Image
India News (इंडिया न्यूज़),South Korea:  दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ गया हैं। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी से जुझना पड़ रहा है। देश में बाढ़ से अब तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है। वहीं हजारो लोग पलायन करने को मजबूर हैं। लगातार तीसरे दिन की मूसलाधार बारिश से देश भर में भूस्खलन, बिजली कटौती और बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ है। शनिवार को, अधिकारियों ने कहा कि मध्य उत्तरी चुंगचेओंग प्रांत में एक बांध से पानी ऊपर तक पहुंच गया है। प्रधान मंत्री हान डक-सू ने सेना से बचाव प्रयासों में सहायता करने को कहा है। India news  कई लोग हुए घायल योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि अन्य 10 लोग अभी लापता हैं और कई लोगों की घायल होने की खबर है। विभिन्न स्थानीय सरकारों द्वारा जारी किए गए निकासी आदेशों से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बांध हुआ ओवरफ्लो  समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार शनिवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 06:30 बजे गोएसन बांध के ओवरफ्लो होने के बाद लगभग 6,400 निवासियों को निकाला गया। कहा जा रहा है कि बांध के पास स्थित कई निचले गांव और उन्हे...

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

Image
India News (इंडिया न्यूज़), Hindu in US, दिल्ली:  जैसा-जैसा भारत और भारतीय तरक्की कर रहे है वैसे-वैसे दुनिया में हिंदुओं की खिलाफ पूर्वाग्रह बढ़ रहा है। हिंदुओ और उनके संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिका में हिंदू संगठन ने हिंदूफोबिया और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। संगठनों ने इसके लिए विधेयक लेकर आने की मांग की। अमेरिका ने सांसद ने हिंदूफोबिया पर कानून का समर्थन किया। कार्यक्रम का आयोजन हुआ कई अमेरिकी सांसद शामिल हुए हिंदूओं के खिलाफ अपराध बढ़े अमेरिका के कैपिटल हिल में नेशनल हिंदू एडवोकेसी डे आन द हिल नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई अमरिकी सांसदों ने हिस्सा लिया। भारतीय मूल के सांसद श्री थानेदार के अलावा सांसद रिच मैककोर्मिक, बडी कार्टर, थामस कीन और हैंक जानसन मौजूद थे। रिच मैककोर्मिक ने हिंदू समुदाय की तारीख करते हुए कहा कि हिंदूओं का अमेरिका के समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी को धर्म पालन का हक सांसद श्री थानेदार ने कहा कि वह वह हिंदू समुदाय का समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। साथ ही मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना नफरत, कट्टरता या किसी भी तरह के हमल...

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Image
India News (इंडिया न्यूज़),Belt and Road Initiative:   चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का भारत ने एक बार फिर समर्थन करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में यानी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में इस परियोजना का समर्थन नहीं करने वाला पहला देश बन गया है। जिसने चीन को स्पष्ट तौर पर आंख दिखाई है। हालांकि इसमें रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने अपना समर्थन दिखाया है जबकि भारत ने चीन के सामने अपना रुख साफ कर दिया है। क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान बता दें ये पहली बार नहीं है जब भारत ने BRI का विरोध किया है। इससे पहले भी कई मौकों पर भारत ने इसको लेकर अपनी असहमति जता चुका है। हालांकि इस वर्चुअल सम्मेलन में पीएम मोदी ने पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की जरूरत को अहम माना है। हालांकि इस बात पर भी जोर दिया गया है कि SCO चार्टर के मूल सिद्धांतों, सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना भी जरूरी है। भारत क्यों कर रहा इसका विरोध? इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारत चीन की किसी भी उस परियोजना का समर्थन नहीं करता, जिससे देश...