Posts

Showing posts from August, 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया था आत्मसमर्पण का विकल्प

Image
India News (इंडिया न्यूज़) , Donald Trump Arrested, नई दिल्ली:   अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन  ट्रंप को बीते दिन गुरुवार, 24 अगस्त अरेस्ट कर लिया गया है। 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को  पलटने के प्रयास में डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी हुई है। कोर्ट ने ट्रंप को आत्मसमर्पण का विकल्प दिया था। इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य 19 लोगों को भी अदालत के सुझाव के बाद गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप चुनावी साल से ठीक पहले अमेरिका की अलग-अलग कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने इस साल अप्रैल महीने में अदालत के सामने सेरेंडर किया था। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है- ट्रंप  डोनाल्ड ट्रंप ने फुल्टन काउंटी में गिरफ्तारी के बाद वहां के शेरिफ ऑफिस (भारत में पुलिस स्टेशन) में सबसे पहले निर्धारित कागजी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान वह जेल में कुल 20 मिनट तक रहे। जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई और वह एयरपोर्ट चले गए। मीडियाकर्मियों से अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने कुछ भी गलत ...

‘भारत चंद्रमा पर है…’, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर क्या बोली विदेशी मीडिया?

Image
BRICS 2023:   दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स समिट हो रहा है। जहां गुरुवार को नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यहां पर मुलाकात हुई। दोनों नेता मंच पर जाते हुए लगातार बातचीत कर रहे थे। बता दे 2020 के बाद से ही भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। इसी की वजह से बॉर्डर पर तनाव है। बता दे  गलवान 2020 की घटना के बाद भारत और चीन के राष्ट्र प्रमुखों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई है। इस वजह से इस बात-चीत को अहम माना जा रहा है। साउथ अफ्रीका यात्रा पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालांकि, ब्रिक्स समिट से पहले भारत-चीन की सेनाओं ने लद्दाख बॉर्डर पर बातचीत की थी, अभी तक दोनों देश सेना के लेवल पर कई देश की बातचीत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की साउथ अफ्रीका यात्रा पर हैं, जिसमें वह ब्रिक्स समिट में अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस समिट में ब्रिक्स देशों की संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है, भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बैठक में अच्छी चर्चा हुई है और ब्रिक्स सदस्यों के विस्तार...

भारतीय कफ सिरप से उज्बेकिस्तान में 65 मौतों पर खुलासा, परीक्षण से बचने के लिए दी गई थी लाखों की घूस

Image
  India News (इंडिया न्यूज़) , Uzbekistan Cough Syrup, नई दिल्ली:  जिस भारतीय कफ सिरप के कारण उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर 65 बच्चों की मौत हो गई थी। उसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। उज्बेकिस्तान के सरकारी अभियोजकों ने कोर्ट प्रकिया के दौरान इस बात का आरोप लगाया कि भारतीय कफ सिरप के वितरकों ने अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33,000 डॉलर यानि की करीब 28 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। अदालत पहुंचा मामला पिछले हफ्ते हुई मौतों के मामले में मध्य एशियाई देश ने 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से 20 उज्बेक के और एक भारतीय नागरिक हैं। प्रतिवादियों में से तीन जिसमें एक भारतीय और दो उज्बेकिस्तान के नागरिक कुरामैक्स मेडिकल के अधिकारी हैं। ये वही कंपनी हैं जो भारत के मैरियन बायोटेक की दवाएं ज्बेकिस्तान में बेचती हैं। राज्य अभियोजक सैदकरीम अकिलोव के मुताबिक, कुरामैक्स के CEO सिंह राघवेंद्र प्रतार ने सरकार के अधिकारियों को 33 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। जिससे इसके उत्पादों के अनिवार्य का वह निरीक्षण न करें। उज्बेकिस्तान में कफ सिरफ का परीक्षण हुआ या नहीं? अभि...

Donald Trump: चुनाव पलटले के आरोप में ट्रंप पाए गए दोषी, जॉर्जिया में कुल 19 लोगों पर आरोप तय

Image
India News (इंडिया न्यूज़) , Donald Trump, दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने उन्हें दोषी ठहराया है। पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणामों को पलटने का प्रयास किया है। फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने सोमवार देर रात ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से अपनी हार को उलटने की साजिश रची थी। ट्रंप को मिलाकर 19 आरोपी जॉर्जिया में चल रहा मामला कई आरोप लगे ट्रंप के खिलाफ विलिस ने जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन के साथ-साथ साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया है। सभी 19 लोगों के खिलाफ रीको कानून के तहत आरोप लगाया है। इसका उपयोग किसी मकसद को पाने के लिए आपराधिक साधनों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ किया जा सकता है। ट्रंप के साथ 18 आरोपी फानी विलिस पिछले दो साल से ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विलिस ने कहा कि...

Fire in Hawai: अमेरिका की हवाई में लगी भयानक आग, पूरा द्वीप धुंए से भरा, अब तक 36 लोगों की मौत

Image
India News (इंडिया न्यूज़) , Fire in Hawai, दिल्ली: अमेरिका में हवाई के जंगलों की आग की वजह से देश की सरकार परेशान है। अपनी खूबसूरती के विश्व विख्यात यह द्वीप आज धुंध से भर गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को हवाई में आई आफत को “बड़ी आपदा” घोषित कर दिया और 8 अगस्त से जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों में संघीय सहायता का आदेश दिया। बाइडन की कार्रवाई माउई काउंटी में प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। अब तक 36 लोग मारे गए यूएस कोस्टगार्ड का बचाव अभियान पूरा शहर धुंए से धक गया सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि माउई काउंटी में जंगल की आग द्वीप के कई हिस्सों में फैल गई है, जिससे कम से कम 36 लोग मारे गए हैं। व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, बाइडन द्वारा घोषित सहायता में अस्थायी आवास और घर की मरम्मत के लिए पैसे, बिना बीमा वाली संपत्ति के नुकसान को कवर करने के लिए कम लागत वाले लोन और व्यापार मालिकों को आपदा के प्रभाव से उबरने में मदद करने के लिए सहायता शामिल हैं। राहत अभियान जारी मंगलवार से पूरे माउई में जंगल की आग फैल गई है। सीएनएन की रिपोर्ट म...