‘भारत चंद्रमा पर है…’, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर क्या बोली विदेशी मीडिया?

साउथ अफ्रीका यात्रा पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हालांकि, ब्रिक्स समिट से पहले भारत-चीन की सेनाओं ने लद्दाख बॉर्डर पर बातचीत की थी, अभी तक दोनों देश सेना के लेवल पर कई देश की बातचीत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की साउथ अफ्रीका यात्रा पर हैं, जिसमें वह ब्रिक्स समिट में अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस समिट में ब्रिक्स देशों की संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है, भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बैठक में अच्छी चर्चा हुई है और ब्रिक्स सदस्यों के विस्तार पर फैसला हुआ है, इसका भारत समर्थन करता है।

विज्ञान ने हमें चांद के ऐसे हिस्से में पहुंचाया है-पीएम मोदी

गुरुवार को यहां एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की गई, इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिक्स नेताओं को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा। पीएम मोदी ने यहां कहा कि भारत ने जहां टारगेट तय किया था, वहां कभी कोई नहीं पहुंचा है। विज्ञान ने हमें चांद के ऐसे हिस्से में पहुंचाया है, यह वैज्ञानिकों की सफलता है।

ग्रुप में 6 नए देशों को किया गया है शामिल

गौरतलब है कि ब्रिक्स 2023 का मुख्य एजेंडा इसका विस्तर करना था, इस बार इस ग्रुप में 6 नए देशों को शामिल किया गया है। जिसमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। बैठक से पहले करीब 2 दर्जन देशों की ओर से ब्रिक्स में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc

यह भी पढ़ें-BRICS Summit: ब्रिक्स का होगा विस्तार, छह देशों को मिलेगी सदस्यता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें