UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें

इंडिया न्यूज (India News),UK-India: ब्रिटेन के विपक्षी नेता सर कीर स्टार्मर ने एक बार फिर सोमवार को भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की जोरदार वकालत करते हुआ स्टार्मर ने कहा कि, उनकी लेबर पार्टी सरकार में आने के बाद आधुनिक भारत के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बता दें कि, लंदन में ग्लोबल इंडिया फोरम द्वारा आयोजित यूके इंडिया वीक 2023 कार्यक्रम में विपक्षी नेता स्टार्मर ने कहा कि, आज मेरे पास आप सभी के लिए एक स्पष्ट संदेश है, यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है। ब्रिटेन में लेबर पार्टी को कश्मीर जैसे विवादास्पद मुद्दों पर प्रवासी भारतीयों के बीच अनुकूल नहीं माना जाता। चूंकि अगले साल ब्रिटेन में चुनाव हैं तो स्टार्मर ब्रिटिश भारतीयों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए लेबर की प्रतिबद्धता को भी दोहराया साथ ही उन्होंने ब्रिटिश भारतीय प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के कार्यों को भी सराहा।

June 27, 2023

भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चमकता रूप

इसके बाद स्टार्मर ने कहा कि, आधुनिक भारत के साथ जुड़ने के लिए इतिहास की छाया से बाहर निकलने का अवसर है। अब हम ब्रिटिश भारतीय समुदाय के ब्रिटेन में दिए गए योगदान की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री इसका भारतीय समुदाय हिस्सा हैं, मुझे गलत मत समझिए कि मैं उनकी नौकरी लेना चाहता हूं, लेकिन पीएम होना एक उपलब्धि ऐसी है जिसे कोई नहीं ले सकता और यह ऐसी चीज है जिस पर भारत को भी गर्व होगा। ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी मतदाताओं से उन्होंने कहा कि हमें अब लेबर पार्टी के साथ एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है और यह पूरे देश में लेबर सरकार और समुदायों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत होगी। भारतीय समुदाय सहित, जहां हम भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc

#IndiaNews #IndiaNewsLive 

Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध