Posts

Showing posts from September, 2023

NASA UPDATE : नासा ने सूर्ययान पर किया ये बड़ा कारनामा, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Image
India News ( इंडिया न्यूज़ ) NASA UPDATE :   सूरज के बहुत ही करीब जाकर अध्ययन करने वाला नासा (NASA) का स्पेसक्राफ्ट पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) एक साल सफलता से पूरा कर चुका है। अब इसी कड़ी में नासा के सूर्ययान ने कुछ ऐसा कारनामा कर डाला कि ना सिर्फ रिकॉर्ड बना दिया बल्कि तारीफ भी जमकर हो रही है। बता दें सूरज के बहुत ही नजदीक पहुंच गया है जबकि इस दौरान उसकी स्पीड काफी तेज होती है। वहीं, पार्कर सोलर प्रोब ने सूरज के चारों तरफ 17वां चक्कर लगाया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्कर सोलर प्रोब सूरज का एक चक्कर लगाते हुए उसकी सतह से मात्र 72.60 लाख किलोमीटर दूरी से निकला है। लेकिन इसकी स्पीड 6.35 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इन दोनों रिकार्ड्स ने वैज्ञानिक समुदाय को चकित में डाल दिया है। बनाया नया रिकॉर्ड बता दें कि पार्कर सोलर प्रोब ने ये दोनों रिकॉर्ड दो दिन पहले ही बनाएं हैं। इससे पहले भी पार्कर सोलर प्रोब ने शुक्र के करीब से दो बार उड़ान भरी है, लेकिन इतनी नजदीकी से कभी भी नहीं गुजरा था। इस बार प्रोब को नासा का गोडार्ड स्पेस सेंटर ऑपरेट कर रहा है। वहीं वै...

Baluchistan Bomb Blast: पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में सुसाइड बॉम्‍बर ने खुद को उड़ाया, लगभग 50 लोगों की मौत

Image
  India News ( इंडिया न्यूज़) , Baluchistan Bomb Blast:  पाकिस्तान में एक बार फिर भयानक बम धमाके की घटना सामने आई है। इस धमाके में पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक बड़े धमाके में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मरने वाले लोगों में पुलिस बल के कुछ लोग भी शामिल हैं। वहीं कई अन्य लोग घायल हैं। इस घटना की जानकारी पाकिस्तानी अखबार डान ने दी है। घटना के बारे में बताते हुए मास्तुंग के असिटेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने कहा है, “बलूचिस्तान के मस्तुंग में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास एक विस्फोट हुआ। ये तब हुआ जब लोग ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए वहां इकट्ठा हो रहे थे।” पुलिस अफसर की भी हुई मौत पाकिस्तानी अखबार ने शहीद नवाब गौस बख्श रायसानी मेमोरियल अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सईद मीरवानी के हवाले से मौतों की पुष्टि की है। शहर के एक पुलिस थाने के ऑफिसर मोहम्मद जावेद लेहरी ने बताया है कि धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जो डीएसपी गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा ...

बाइडेन पर लगाए विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन के आरोपों को व्हाइट हाउस ने किया खारिज, जानें क्या है क्या है जनता की राय ?

Image
India News ( इंडिया न्यूज)Joe Biden Inquiry:   अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुशकिलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकी संसद में उनकी विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन के द्वारा उनके ऊपर जनता से अपने बेटे हंटर बाइडेन की बिजनेस डील्स को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया है। बुधवार (13 सितंबर) को व्हाइट हाउस ने विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन के आरोपों को खारिज करते हुए ‘निराधार’ बताया है। राष्ट्रपति ने कुछ गलत नहीं किया अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने (रिपब्लिकन) पूरा साल राष्ट्रपति की जांच-पड़ताल में गुजारे हैं और उन्हें कोई भी सबूत नहीं मिला। राष्ट्रपति ने कुछ गलत नहीं किया। जीन पियरे ने आगे कहा, रिपब्लिकन के पास हाउस में पर्याप्त सपोर्ट भी नहीं है। ये एक पॉलिटिकल षड़यंत्र है।’ जानें क्या है क्या है जनता की राय ? 50 प्रतिशत मतदाताओं को लगता है कि बराक ओबामा सरकार में उपराष्ट्रपति रहते हुए जो बाइडेन यूक्रेन और चीन के साथ हंटर बाइडेन के व्यापारिक सौदों में शामिल थे, जबकि 40 प्रतिशत मतदाताओं को लगता है कि जो बाइडेन शामिल...

Canada: जस्टिन ट्रूडो के दिल्ली में रहते ओटावा में भारतीय दूतावास को आय़ा कॉल, बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी

Image
India News (इंडिया न्यूज़), Canada, दिल्ली:  कनाडा के आतंकवादी समूह ने मंगलवार को ओटावा में भारतीय दूतावास को ‘बंद’ करने और उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने के लिए भारत को एक और धमकी भरा कॉल जारी किया। यह कॉल कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दो दिन बाद आई। यह कॉल ऐसे समय में आई है जब ट्रूडो अपने 36 साल पुराने एयरबस विमान में खराबी आने के बाद जी-20 खत्म होने पर भी दो दिन भारत में फंसे रहे। कनाडाई मीडिया के अनुसार, वह आधिकारिक G20 गाला डिनर में भी मौजूद नहीं थे। 48 घंटे में दूसरी कॉल धमकी जारी करने वाले आतंकवादी समूह ने कहा कि ट्रूडो के “अपमान” के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में यह दूसरी धमकी है। समूह ने कहा कि पीएम मोदी को अपने राजदूत को वापस बुलाना चाहिए अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।” बहुत भाव नहीं दिया जी20 शिखर सम्मेलन के में भाग लेने आए कनाडाई पीएम को भारत ने बहुत भाव नहीं दिया। पीएम मोदी ने रविवार को ट्रूडो को कनाडा में चरमपंथी तत्वों की भारत विरो...

China New Map: चीन के नए नक्शे पर कई देशों ने दिया भारत का साथ, ड्रैगन के अवैध दावे का किया विरोध

Image
India News (इंडिया न्यूज़), China New Map, दिल्ली:  वियतनाम की सरकारी समाचार वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, सरकार ने कहा कि इस सप्ताह जारी किया गया चीन का आधिकारिक नक्शा स्प्रैटली और पारासेल द्वीपों पर उसकी संप्रभुता और उसके जल क्षेत्र पर अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करता है। वियतनाम के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता फाम थू हैंग के हवाले से बयान में कहा गया है कि मानचित्र पर 9 डैस लाइन के आधार पर चीन की संप्रभुता और समुद्री दावे “अमान्य” हैं। हैंग ने बयान में कहा, वियतनाम ” 9 डैस लाइन के आधार पर दक्षिण चीन सागर में चीन के सभी दावों का दृढ़ता से विरोध करता है।” देशों ने दावा खारिज किया दूसरे देशों ने भी इस नक्शे को खारिज कर दिया है। भारत ने मंगलवार को मानचित्र के उस हिस्से पर आपत्ति जताई जिसमें अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को चीन के नियंत्रण में दिखाया गया है। वहीं फिलीपींस ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में चीन के व्यापक दावों को मान्यता नहीं देता है। मलेशिया और ताइवान की सरकारों ने भी बीजिंग पर उनके क्षेत्र पर दावा करने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में बयान जारी किए...