Fire in Hawai: अमेरिका की हवाई में लगी भयानक आग, पूरा द्वीप धुंए से भरा, अब तक 36 लोगों की मौत

India News (इंडिया न्यूज़), Fire in Hawai, दिल्ली: अमेरिका में हवाई के जंगलों की आग की वजह से देश की सरकार परेशान है। अपनी खूबसूरती के विश्व विख्यात यह द्वीप आज धुंध से भर गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को हवाई में आई आफत को “बड़ी आपदा” घोषित कर दिया और 8 अगस्त से जंगल की आग से प्रभावित क्षेत्रों में संघीय सहायता का आदेश दिया। बाइडन की कार्रवाई माउई काउंटी में प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी।


Fire in Hawai


  • अब तक 36 लोग मारे गए
  • यूएस कोस्टगार्ड का बचाव अभियान
  • पूरा शहर धुंए से धक गया

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि माउई काउंटी में जंगल की आग द्वीप के कई हिस्सों में फैल गई है, जिससे कम से कम 36 लोग मारे गए हैं। व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, बाइडन द्वारा घोषित सहायता में अस्थायी आवास और घर की मरम्मत के लिए पैसे, बिना बीमा वाली संपत्ति के नुकसान को कवर करने के लिए कम लागत वाले लोन और व्यापार मालिकों को आपदा के प्रभाव से उबरने में मदद करने के लिए सहायता शामिल हैं।


राहत अभियान जारी

मंगलवार से पूरे माउई में जंगल की आग फैल गई है। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि यूएस कोस्टगार्ड ने कहा कि उसने 17 लोगों को बचाया और लाहिना के तट से 40 अन्य लोगों को बचाने में मदद की। यूएस कोस्टगार्ड के कमांडर कैप्टन अजा किर्कसे ने कहा, “मंगलवार की रात, लाहिना शहर की आग तेजी से पश्चिम में फैल गई और उसने कई क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, आग की लपटें और धुआं तट रेखा यानी लाहिना के पानी में भी पहुंच गया।”


पूरा शहर धुंध से ढका

कैप्टन अजा किर्कसी ने कहा, “पूरा शहर धुंध से ढक गया है इसलिए हेलीकॉप्टर भी कम दृश्यता के कारण पानी तक पहुंचने में सक्षम नहीं थे।” उन्होंने कहा कि नावें जीवित बचे लोगों तक पहुंचने में सक्षम थीं। साथ ही तटरक्षक बल को कई लोगों से कुछ समर्थन भी मिला। किर्कसी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य तटरक्षक बल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।


For More Information

Website👉 https://indianews.in/ 

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc


यह भी पढ़े-

एयर इंडिया ने लॉन्च किया नया लोगो, महाराजा की जगह यह होगी नई पहचान 

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज 8वां दिन, आम लोग भी बन सकेंगे पक्षकार


Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें