इस देश में नहीं है ट्रेन की सुविधा, लोग बोट-हेलिकॉप्टर से करते हैं सफर

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Greenland News : दुनिया में एक ऐसा भी देश जहां बिल्कुल नहीं है ट्रेन की सुविधा। तो आपको बता दें हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह ग्रीनलैंड है। यहां सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। ग्रीनलैंड स्वतंत्र देश है। लेकिन यह डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आता है। बता दें इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका बर्फ की चादर ओढे हुए है। पूरी दुनिया में यही ऐसा देश है, जहां आप पोलर बीयर देख सकते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से तो ग्रीनलैंड दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है। लेकिन इसकी जनसंख्या किसी छोटे शहर से भी काफी कम है। यहां सिर्फ 58 हजार लोग ही रहते हैं। इसके 20 लाख वर्ग किलोमीटर इलाके में केवल बर्फ ही बर्फ नजर आती है।

train and airplane
India News 


नहीं है यहां कोई रेलगाड़ी

यहां लोग बर्फ पर ही चलते हैं। सड़कें तो जैसे न के बराबर हैं। अब आपको इस देश के बारे में और विस्तार से बताते हैं। यहां कोई भी ट्रेन नहीं है। यहां सिर्फ लोग अपने सफर के लिए हेलिकॉप्टर से जाते हैं या फिर बोट का सहारा लेकर जाते हैं। वरना तो कई लोग अपने घर से ही बहुत कम निकलते हैं।


कुछ ऐसा है यह देश

इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका बर्फ की चादर ओढे हुए है। इस देश में आपको गर्मियों में भी सूर्यास्त नहीं दिखेगा। आधी रात में भी सूर्य आसमान में नजर आ जाएगा। उस दौरान भी तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच रहता है। जबकि ठंड के मौसम में विभिन्न तरह की रोशनियां आसमान में दिखाई पड़ती हैं। इस देश की खुद की कोई मुद्रा नहीं है। यहां डेनमार्क की करंसी डेनिसक्रोना से कामकाज होता है। यहां का एक डॉलर भारत के 10 रुपये के बराबर है।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc

ये भी पढ़े- Iran Actress Jail News: ईरान की मशहूर अभिनेत्री ने उतारा हिजाब, कोर्ट ने दी यह सजा

Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें