Israel Hamas War: गाजा के अस्पताल पर हमले का जिम्मेदार कौन? IDF ने जारी किया कुछ ऐसा वीडियो



India News (इंडिया न्यूज),Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से दोनों देशों का जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं इन दिनों गाजा के अस्पताल में हुए हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि, गाजा के अस्पताल पर हुए इस हमले में करीब 500 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद इस इस हमले को लेकर हमास का कहना है कि अस्पताल में धमाका इजरायल के रॉकेट से हुआ है। जबकि इजरायली सरकार ने इस घटना से पूरी तरह से अपना हाथ बाहर निकाल रहा।

IDF ने जारी किया वीडियो

वहीं गाजा पर हमले के बढ़ते मामले के बीच IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि, इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए एक असफल रॉकेट हमले ने गाजा शहर के अल अहली अस्पताल को निशाना बनाया। हमने इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन द्वारा विफल रॉकेट हमले से पहले और बाद में अस्पताल के आसपास के क्षेत्र से आईएएफ फुटेज जारी किया है। IDF द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि, अस्पताल की पार्किंग में रॉकेट गिरने के बाद इमारत में आग लग गई. इज़राइली सेना ने दावा किया कि उनके हथियार, विशेष रूप से उनके रॉकेट, जहां भी गिरे वहां एक बड़ा गड्ढ़ा जरूर हुआ है। लेकिन अस्पताल पर हुए हमले में ऐसा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े

For More Information

  

Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें