Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 20 लोगों की मौत 50 से अधिक लोग हुए घायल

एक पुलिस कर्मी की भी हुई मौत

बता दें कि, कुदरत के इस रूप के बाद भी रेस्क्यू टीम वहां पहुंच कर लोगों को सुरक्षीत स्थानों पर पहुंचा रहे है। जिसके बाद पाकिस्तान (Pakistan) रेस्क्यू-1122 के प्रवक्ता फारूक अहमद ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से कुछ तो उफनती नदियों में भी बह गए।वहीं उन्होने बताया कि, नारोवाल में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में लाहौर, शेखुपुरा, पसरूर, सियालकोट और कामोके में बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके बाद उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से नारोवाल, शेखपुरा और ननकाना साहिब शहरों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

For More Information

Website👉 https://indianews.in/

Youtube👉https://youtube.com/@IndiaNewsoffc


 

Comments

Popular posts from this blog

Belt and Road Initiative: BRI प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने चीन से जताई नाराज़गी, जानें क्या है ये प्रोजेक्ट.. भारत क्यों कर रहा इसका विरोध?

Hindu in US: अमेरिका में हिंदूफोबिया के बिल का सांसदों ने किया समर्थन, हिंदूओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे है अपराध

UK-India: ब्रिटेन के सर कीर स्टार्मर ने बताया भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कही ये बातें